Homeबॉलीवुडबॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड।

बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड।

मिथुन चक्रवर्ती को 2024 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। 8 अक्टूबर 2024 को उन्हें 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मानित किया जाएगा। 48 साल के करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी साझा की। मिथुन को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने अपने पोस्ट में लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।” जूरी ने उनके लंबे और विविधतापूर्ण करियर को देखते हुए यह फैसला लिया है।

मिथुन चक्रवती

48 सालों का सिनेमाई करियर

मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म मृगया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म से लेकर 2023 तक उन्होंने बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी भाषाओं में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह 1980 और 1990 के दशक में ऐक्शन और डांस बेस्ड फिल्मों से एक खास पहचान बनाने में सफल रहे।

सिनेमाई सफर में कई महत्वपूर्ण फिल्में

मिथुन की सुपरहिट फिल्म डिस्को डांसर (1982) ने उन्हें न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि देशभर में एक अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा सुरक्षा (1979), वारदात (1981), प्यार झुकता नहीं (1985), अग्निपथ (1990), गुंडा (1998), और हाल में आई द ताशकंद फाइल्स (2019) में उनकी भूमिकाएं के लिए मिला।

तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान

मिथुन चक्रवर्ती को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। 1976 में मृगया के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। दूसरा अवॉर्ड 1993 की फिल्म तहादेर कथा के लिए, जबकि तीसरा 1996 में आई फिल्म स्वामी विवेकानंद में उनकी अद्भुत भूमिका के लिए मिला।

अप्रैल 2024 में पद्म भूषण से सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती को इस साल अप्रैल में पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। फिल्मों में अपने योगदान के अलावा, वह टेलीविजन शोज और राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी सिनेमाई जर्नी ने न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में उनके फैंस को प्रभावित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!